उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कानपुर मंडल के द्वारा मंडल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 09.02.2026 से 18.02.2026 तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क, लॉन नं०–2 में किया जा रहा है।
जिसमें मंडल/उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित अन्य प्रदेशों से खादी तथा ग्रामोद्योग इकाइयों के साथ-साथ श्रेणीबद्ध विभाग द्वारा लाभान्वित पंजीकृत उद्यमियों द्वारा अपने-अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार एवं बिक्री के उद्देश्य से प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।
उद्यमियों/प्रतिभागियों हेतु 150 स्टॉल निशुल्क/नाममात्र शुल्क पर आवंटित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में खादी के कपड़े, रेडीमेड वस्त्र, ऊनी वस्त्रों के साथ-साथ सहजनवाद के पौधे एवं उत्पाद, लकड़ी-बांस से उत्पाद एवं गुड़, शहद, अगरबत्ती, उद्यम-बांस-बेंत, हस्तकरघा आदि वस्तुओं की प्रदर्शनी/बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे।
प्रदर्शनी में उत्पादन क्षेत्र से संबंधित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, खादी ग्रामोद्योग एवं हथकरघा एवं वस्त्रालय (रेशम विभाग), उ०प्र० सरकार के साथ-साथ जनपद के MSME सहायता/सहयोग तथा ITI विद्यार्थियों की सहभागिता रहेगी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन दिनांक 09.02.2026 को सायंकाल 5:00 बजे किया जाएगा। आम जन-मानस से अनुरोध है कि खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार के साथ आकर खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की खरीददारी करें, जिससे शिल्पियों/रोजगार से जुड़े ग्रामीण परिवेश के व्यक्तियों को लाभ मिलेगा और उनके जीवन-यापन में सुधार होगा।
इस अवसर पर ग्रामोद्योग महासंघ के अध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।
कानपुर से भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट


















