कानपुर। पी रोड स्थित प्रभात शिशु शिक्षा सदन स्कूल का 72वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या रशिका पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत लुंगी डांस, सोलो सांग, चंदा चमके, फनी गर्ल्स डांस आदि की बेहतरीन प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मन मुग्ध कर दिया। समारोह में विद्यालय के प्रबंधक ने वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के सामने रखी और मेधावियों छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को विश्वस्तरीय एजुकेशन देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्ट सहित अन्य उपकरण के माध्यम से उनकी पढ़ाई कराई जा रही है। बच्चे जब किसी चीज को देख एवं सुनकर पढ़ते हैं तो उसका रिजल्ट अलग ही होता है। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “अतुल्य भारत” एक भारत श्रेष्ठ भारत जिसमें भारत की विविध संस्कृति और एकता को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित नृत्य, गीत एवं अन्य प्रस्तुतियाँ दी गईं, इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या रशिका पांडेय ने आये हुए सभी अभिवाको के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम अतुल्य भारत मे विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष सुयश श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या रशिका पांडेय व समस्त शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।
आमिर सोलंकी की रिपोर्ट


















