Advertisement

कानपुर में आरएसएस का विराट हिंदू सम्मेलन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

कानपुर। आज वाई ब्लॉक स्थित धांसू कुआं चौराहे के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान मे स्वर्ण शताब्दी वर्ष पर एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के लिए संघ ने प्रचार प्रसार कर बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल योगी अरुणपुरी चैतन्य जी महाराज रहे। सभी अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके पश्चात बालिकाओं द्वारा वंदे मातरम गीत गाकर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। वहीं आए हुए सभी अतिथियों का माला व शाल भेंट करके सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की उन्होंने देश में हिंदुओं को संगठित होने हेतु सनातनी परंपरा की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा भारत देश विश्व गुरु की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। जबकि पांच परिवर्तन कर देश तेजी से प्रगति भी कर रहा है, उन्होंने कहा जब तक हिंदू संगठित नहीं होगा तब तक हम गुलामी के अध्यायों को दोबारा धारण करते रहेंगे। हिंदुओं को सभी जाति धर्म छोड़कर साथ मिलकर चलना होगा नहीं तो बांग्लादेश-पाकिस्तान जैसी घटनाएं हिंदुओं पर होती रहेगी। आज छोटी-छोटी बच्चियों पर हो रहे अत्याचार पर भी प्रकाश डाला और सचेत रहने के लिए कहा। वही विश्व हिंदू परिषद के गौरांग जी ने बताया कि पांच परिवर्तन में कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्यों का पालन, स्वयं का भाव एवं पर्यावरण को बचाने जैसे कार्यों को करना है। महिला विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यापिका नीलम उपाध्याय ने नारी शक्ति को एक साथ होने का आव्हान किया। महिलाओं के विषय में उन्होंने कहा मातृशक्ति अपने दायित्व को समझते हुए आगे बढ़ रही है। उन्हें सम्मान के साथ स्थान देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जल, वायु संरक्षण कैसे करे। उसमें मिलकर कार्य करने की जरुरत है। विभाग कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानेंद्र जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ हेडगेवार जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से जुड़ी बातों को बताया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डेंटल सर्जन सत्यव्रत सचान ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद अदा किया। मंच का संचालन अजय अवस्थी ने किया। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में अशोक द्विवेदी, किंजल्क, जय प्रकाश गुप्ता, सचिन सिंह, पार्षद अभिनव शुक्ला, सुरेश गुप्ता, विपिन सिंह, कैलाश अवस्थी, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, बृजेश द्विवेदी, नूतन मिश्रा, मनीष मिश्रा, सुधीर बाजपेई, प्रेमा खंडेलवाल, सीमा मित्तल तथा बड़ी संख्या में महिलाएं तथा बच्चे उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh