Advertisement

साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता अभियान

आज विधि विधाता समाचार पत्र के तत्वावधान में  कान्हा कार पार्किंग तिवारीपुर जाजमऊ में साइबर अपराध से बचने के लिए आम जनमानस को जागरूक करते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप जलाकर की गई इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ए सी पी आकांक्षा पाण्डेय एवं भानु प्रकाश शुक्ल वायु सेना पुलिस अधिकारी रिटायर्ड, राधा भाटिया ने किया ।कमिश्नरेट पुलिस विभाग के थाना जाजमऊ से वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया। ए सी पी आकांक्षा पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‌साइबर क्राइम से बचने के लिए हमें खुद जागरूक होना है व दूसरों को भी जागरूक करना है। आज साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। किसी को भी अपना ओटीपी नही बताना चाहिए। ओटीपी बताते ही आप का खाता खाली हो जाता है। अनजान काल व मैसेज लिक से भी बचना चाहिए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को अनजान कॉल, मैसेज लिंक,डिजिटल अरेस्ट व साइबर ठगी जैसे विभिन्न अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक  करना है इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे रहे। भानू प्रकाश शुक्ला ने देश भक्ति गीतों से आये अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया ।
पुलिस विभाग की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी आम जनमानस को जागरूक किया गया। भानु प्रकाश शुक्ल,  दिलीप कुमार मिश्रा, राधा भाटिया ने मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथियों को पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भानु प्रकाश शुक्ल एवं राधा भाटिया सह संयोजक अनार सिंह रहे ।
मंच का संचालन प्रखर जी ने बखूबी किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधा भाटिया, प्रमोद भाटिया,भानू प्रकाश शुक्ला, दिलीप कुमार मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे ‌, अनार सिंह, अशोक कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh