Advertisement

घूसखोर पंडित फिल्म पर रोक की मांग ब्राह्मण समाज ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

फिल्म के शीर्षक पर जताई कड़ी आपत्ति, सर्व ब्राह्मण विकास परिषद ने कहा विशेष वर्ग की भावनाओं को पहुंच रही ठेस

कानपुर-फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के शीर्षक और उसकी विषयवस्तु को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है मंगलवार को सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर इस फिल्म पर तत्काल प्रभाव से पूरे देश में रोक लगाने की मांग की और इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को अवगत कराया कि फिल्म निदेशालय द्वारा इस फिल्म को जो अनुमति (सर्टिफिकेशन) दी गई है, वह अनुचित है परिषद के सदस्यों का कहना है कि फिल्म का शीर्षक न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह एक विशेष समुदाय की छवि को धूमिल करने का प्रयास है उन्होंने मांग की कि फिल्म को दी गई परमिशन को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए ज्ञापन सौंपते हुए परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसी फिल्मों के प्रदर्शन से समाज में विद्वेष फैलता है और एक विशेष वर्ग की धार्मिक व सामाजिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचती है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई, तो समाज विरोध प्रदर्शन को मजबूर होगा प्रतिनिधि मंडल की मुख्य मांगें फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के प्रदर्शन पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाया जाएं, फिल्म निदेशालय द्वारा जारी अनुमति पत्र को तत्काल निरस्त किया जाए, भविष्य में ऐसी फिल्मों के निर्माण और शीर्षक पर सेंसर बोर्ड कड़ी निगरानी रखे इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के कई प्रमुख सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में फिल्म के नाम का विरोध किया और प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक उनकी भावनाओं को पहुंचाने का अनुरोध किया

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh