Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा की सभी शाखाओ में रही हड़ताल

कानपुर नगर। केंद्रीय श्रम संगठनों के आवाहन और ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के निर्देशानुसार बैंक ऑफ़ बड़ौदा स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले बैंक ऑफ बड़ौदा की सभी शाखाओ में और रीजनल ऑफिस में साथीगण हड़ताल पर रहे।
देश के प्रमुख 10 केंद्रीय श्रम संगठन एवं एसोसिएशंस द्वारा सरकार द्वारा लागू की गई नई श्रम संहिताओं के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को देशभर को हड़ताल का आह्वान किया गया। बैंकों में ठेका प्रथा की वजह से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हो पा रही है एवं ठेका श्रमिकों का बुरी तरह उत्पीड़न किया जा रहा है। निजीकरण के माध्यम से बैंकों के शेयर पूंजी निजी क्षेत्र को बेचने का कार्य किया जा रहा है जिससे कि निजी क्षेत्र के हाथ बैंकों का मैनेजमेंट हाथ में लिया जाएगा और वह अपने हित के लिए जनता के धन का शोषण करेंगे। जब पूर्व में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था तब भी यही मुख्य विचार था की पूंजीपति सिर्फ अपने हित के लिए बैंकों में  जमा जनता के धन का उपयोग अपने निजी हित में कर रहे थे। आज फिक्स टर्म एंप्लॉयमेंट, काम के घंटे में बढ़ोतरी, ग्रेच्युटी नियमों में परिवर्तन जिससे कि अब मात्र एक वर्ष के अपॉइंटमेंट के बाद ही श्रमिक को निकाला जा सकता है, नई श्रम संहिता के अनुसार  महिलाओं को रात्रि पाली में भी काम करने के लिए मजबूर किया जाएगा जबकि देश में उनके लिए सुरक्षा का वातावरण वैसा नहीं है जो महिलाओं को रात्रि पाली में काम करने की सुरक्षा महसूस कर सके। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और इंश्योरेंस सेक्टर में 100% एफडीआई का निवेश करने पर सरकार आमदा है। सरकारी इंश्योरेंस कंपनियां, एल  आई सी आदि में 100% एफडीआई का नियम अत्यंत खतरनाक है जोकि देश की जनता की पूंजी को बड़े पूंजी पतियों के हाथ में देने का कुचक्र है। बैंकों में पर्याप्त भर्ती ना करके कामगार को आउटसोर्स किया जा रहा है और उनको  न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। केंद्रीय श्रम संगठनों ने इन्हीं सब चिताओं के वजह से हड़ताल का आवाहन देश भर के मजदूर और कामगार वर्ग को किया है और आज पूरा देश हड़ताल पर है और सभी बैंक,सरकारी और व्यापारिक प्रतिष्ठान,बीमा, डिफेंस, इनकम टैक्स, बिजली मजदूर, नगर निगम कर्मी आदि सभी बंद है।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले बैंक के  क्षेत्रीय कार्यालय, गुमटी नंबर 5 में धरना व प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बैंक ऑफ़ बड़ोदा स्टाफ  एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री कॉम रजनीश गुप्ता एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा स्टाफ  एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उप महामंत्री कॉम एस के मिश्रा कानपुर नगर इकाई के अध्यक्ष कॉम राजेश गुप्ता, मंत्री कॉम पंकज शर्मा कानपुर देहात इकाई के मंत्री कॉम सुधीर यादव अध्यक्ष कॉम श्रवण पांडे, कॉम जी आर तिवारी, कॉम बसंतलाल, कॉम जे के दीक्षित, कॉम संजय दीक्षित, कॉम मोहम्मद मतीन अंसारी,  कॉम अंकित श्रीवास्तव, कॉम प्रत्यूष पाल,कॉम गोपाल दास, कॉम अनुभा गुप्ता, कॉम शिवांगी द्विवेदी,कॉम राधा मिश्रा, कॉम मोहम्मद काशिफ, कॉम आरके साहू, कॉम संजय गुप्ता, कॉम आकाश निषाद,कॉम सुयश निगम, कॉम धीरज वर्मा, कॉम आकाश शर्मा,कॉम भानु प्रताप  सेंगर, कॉम अनूप कुमार, कॉम अजय अग्निहोत्री, कॉम रवि प्रकाश दीक्षित, कॉम हरिश्चंद्र, कॉम विवेक , कॉम प्रकाश यादव,कॉम इन्द्रपाल, कॉम सत्येंद्र सक्सेना कॉम रजनीश त्रिवेदी आदि सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही अन्य सदस्य गणों और साथियों ने अपनी अपनी शाखों में रहकर धरना व प्रदर्शन कर शाखाओं को बंद करवाया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh