Advertisement

व्यापारियों की हुंकार प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

 

कानपुर महासम्मेलन के निर्णय के बाद प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू, ऑनलाइन शॉपिंग पर रोक और जीएसटी सरलीकरण की मांग

कानपुर-प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं और मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी चरणबद्ध आंदोलन का आगाज कर दिया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला के नेतृत्व में पिछले दिनों कानपुर में आयोजित ‘प्रादेशिक व्यापारी महासम्मेलन’ में लिए गए निर्णय के अनुपालन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया ज्ञात हो कि 29 जनवरी को कानपुर में प्रदेश भर के व्यापारी नेताओं ने एकजुट होकर व्यापारियों के हितों पर मंथन किया था सम्मेलन में यह तय हुआ था कि व्यापारियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए सभी जनपदों में जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा इसी क्रम में प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने अपनी ताकत झोंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने बताया कि ज्ञापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इन मांगों पर ठोस कार्यवाही की मांग करेगा प्रमुख मांगें जो व्यापारियों के अस्तित्व से जुड़ी है संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने कई गंभीर मुद्दों को उठाया है, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें शामिल हैं ऑनलाइन शॉपिंग पर तत्काल रोक लगे या फिर स्थानीय दुकानदारों को जीएसटी एवं आयकर में विशेष छूट दी जाए साथ ही ई-वे बिल की सीमा को बढ़ाकर 2 लाख रुपये से शुरू किया जाए, व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ‘व्यापारी सुरक्षा आयोग’ का तत्काल गठन हो, ब्रांडेड गल्ले को टैक्स फ्री किया जाए, मंडी शुल्क पूरी तरह समाप्त हो और पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाएं, छोटे दुकानदारों और फेरीवालों के लिए स्पष्ट विस्थापन नीति बने और उन्हें पक्की दुकानें आवंटित की जाएं साथ ही हस्त निर्मित पीतल उद्योग को लघु उद्योग का दर्जा मिले, व्यापारियों के लिए पेंशन योजना लागू हो, बीमा राशि को दोगुना किया जाए और बैंकों से रियायती दरों पर आसान लोन की सुविधा मिले, जीएसटी अधिकारियों द्वारा छापेमारी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो और समस्याओं के समाधान के लिए ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ लागू किया जाए, ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता देखने को मिली इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जेपी यादव, राष्ट्रीय सचिव रजत सिंह गौर, सेंट्रल यूपी अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री, मंडल प्रभारी आशीष त्रिवेदी, महिला जिलाध्यक्ष मधु सिंह, युवा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, जिला महासचिव शरीक अहमद और राष्ट्रीय सचिव राम शंकर गुप्ता समेत भारी संख्या में व्यापारी नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे, साथ ही अनुज शुक्ला ने चेतावनी दी कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन आज वह ऑनलाइन बाजार और जटिल जीएसटी नियमों के बीच पिस रहा है अगर हमारी मांगें न मानी गईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएंगा

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh