Advertisement

बुद्धा पार्क के अस्तित्व पर संकट, आक्रोशित क्षेत्रीय जनता ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

 

गंदे पानी और बंद नाले ने बिगाड़ी पार्क की सूरत, ‘बुद्धा पार्क बचाओ’ के नारों से गूंजा कल्याणपुर

कानपुर-कल्याणपुर स्थित ऐतिहासिक और जनोपयोगी बुद्धा पार्क के संरक्षण को लेकर रविवार को क्षेत्रीय नागरिकों का धैर्य जवाब दे गया बुद्धा पार्क संरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पार्क के गेट नंबर-3 पर एकत्रित होकर जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों का मुख्य आक्रोश पार्क के भीतर छोड़े जा रहे गंदे पानी को लेकर था स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आसपास के बड़े अपार्टमेंट्स (डिविनिटी, कान्हा श्याम रेजिडेंसी और रतन ऑर्बिट) से निकलने वाला सीवर का गंदा पानी सीधे पार्क के भीतर डाला जा रहा है इसके अतिरिक्त, वर्षों से बंद पड़े नाले के कारण जल निकासी पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे पार्क एक दलदल में तब्दील होता जा रहा है प्रदर्शन के दौरान लगभग 250 से अधिक लोगों ने हाथों में “बुद्धा पार्क बचाओ, सीवर का पानी बंद करो” और “बंद नाला तुरंत खोलो” जैसी तख्तियां लेकर नारेबाजी की आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने सीवर की लाइन को तत्काल डायवर्ट नहीं किया और नाले की सफाई कर पार्क का सौंदर्यीकरण सुनिश्चित नहीं किया, तो यह आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा आंदोलन में केवल आम नागरिक ही नहीं, बल्कि शहर के गणमान्य बुद्धिजीवी भी शामिल हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्क शहर के फेफड़े होते हैं और उन्हें भू-माफियाओं या लापरवाही की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएंगा प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे नरेंद्र सिंह (पूर्व संयुक्त विकास आयुक्त), प्रोफेसर आरसी कटियार, प्रोफेसर रामपाल सिंह, रमेश कुमार गौतम, सीपी कुरील, रामानुज कटियार, राजबहादुर बौद्ध, मुरारी लाल (एडवोकेट), रवि कटियार प्रमुख रूप से मौजूद रहे, इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने एक सुर में मांग की है कि नगर आयुक्त और संबंधित अधिकारी स्वयं मौके का मुआयना करें और इस सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट होने से बचाएं

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh