Advertisement

मनरेगा को पुराने रूप में लागू करने के लिए किया जोरदार प्रदर्शन

आज लखनऊ में मनरेगा को पुराने रुप से लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में विधानसभा के शांतिपूर्ण घेराव के प्रयास करने के दौरान पुलिस की हठधर्मिता नजर आयी। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और बेरीकेट्स लगाकर मार्ग को अवरोधित किया। सत्याग्रह में कानपुर कांग्रेस के नेता पूरी ताकत के साथ शामिल रहे। पुलिस से झड़प के दौरान गोविंद नगर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर जी को गंभीर चोटें आयीं। सत्याग्रह में कानपुर नगर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष अमित पाण्डेय के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिरकत करी।प्रदर्शन में कानपुर से प्रमुख रुप से पी सीसी सदस्य धवल पाण्डेय ,अशोक निषाद,जिला सचिव तौसीफ खान, अमिताभ मिश्रा,फरदीन खान और अखिल गुप्ता ने भी अपनी अपनी टीम के साथ शिरकत की।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh