Advertisement

गार्डेनिया पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘जेनेसिस 2K26’ का भव्य शुभारंभ

कानपुर नगर। गार्डेनिया पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘जेनेसिस 2K26’ का भव्य शुभारंभ अत्यंत उत्साह के साथ सी.एस.ए. मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन द्विवेदी, फाउंडर अनिल द्विवेदी, डायरेक्टर नीलम द्विवेदी एवं चीफ डायरेक्टर सौरभ द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का आगाज़ गणेश वंदना के साथ अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से हुआ। गार्डेनिया पब्लिक स्कूल की नई शाखा के विद्यार्थियों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से प्रस्तुत किए गए काली एक्ट और छाबा एक्ट ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए तथा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
संगीत प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। जहाँ एक ओर शास्त्रीय संगीत की मधुरता और गंभीरता ने वातावरण को आध्यात्मिक भाव से भर दिया, वहीं दूसरी ओर वेस्टर्न की रिदम पर प्रस्तुत ऊर्जावान प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
इस समारोह ने एक ओर भारतीय संस्कृति को कथक जैसे पारंपरिक नृत्य के माध्यम से उजागर किया, वहीं दूसरी ओर वेस्टर्न, बॉलीवुड और हिप-हॉप जैसी आधुनिक विधाओं का भी आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इस संतुलित संगम ने यह सिद्ध कर दिया कि गार्डेनिया पब्लिक स्कूल अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और उन्हें सांस्कृतिक, कलात्मक एवं आधुनिक सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम के अंत में नई शाखा की हेडमिस्ट्रेस मनीषा पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
समग्र रूप से वार्षिकोत्सव ‘जेनेसिस 2K26’ का प्रथम दिवस अत्यंत सफल, प्रेरणादायक और यादगार रहा। यह आयोजन विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बनकर उभरा।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh