कानपुर नगर, दिनांक 20 फरवरी, 2026
“उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” के अंतर्गत प्रत्येक हाथ को काम और प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर नगर एवं डीबीएस कॉलेज, गोविन्द नगर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह रोजगार मेला दिनांक 21 फरवरी, 2026 को प्रातः 10:00 बजे डीबीएस कॉलेज परिसर, गोविन्द नगर, कानपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र मैथानी उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह (आईएएस) करेंगे।
मेले में कानपुर नगर सहित विभिन्न शहरों की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें प्रमुख रूप से द लैंडमार्क होटल, राजरतन साड़ीज, द इंडिया थर्मिट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस ग्रुप, हिताची कैश मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, इंटीग्रेटेड पर्सनल सर्विसेज लिमिटेड, स्टार ग्रुप ऑफ मैनपावर सर्विसेज, सुपर क्लाउड प्रा.लि., पंकज इंटरप्राइजेज, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लाइफ इंश्योरेंस (फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विस), पुखराज हेल्थ केयर, एएस वर्ल्ड ग्रुप, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, केजीबीएस इंडिया प्रा.लि., प्रवितिका टूलिंग सर्विस प्रा.लि., एजु वैंटेज प्राइवेट लिमिटेड, रक्षा सिक्योरिटी सर्विसेज, इंडिपेंडेंट यूथ लॉजिस्टिक्स, एसएस सेंगर ग्रुप, सैफॉयर फूड्स इंडिया लिमिटेड (केएफसी), पेटीएम, स्वीगी, जोमैटो, अशोक मसाला, टेक्नो टेक आदि शामिल हैं।
इन कंपनियों द्वारा लगभग 2287 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें साइड सुपरवाइजर, सेल्स मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट, एटीएम ऑफिसर, प्रोडक्शन ट्रेनी, लोन एडवाइजर, मर्चेंट बीडीई, कलेक्शन एग्जीक्यूटिव, टीम लीडर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, इंश्योरेंस एडवाइजर, सीएनसी ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, कैशियर, सेल्स पर्सन, पैकर एवं हेल्पर सहित अन्य पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹40,000 प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में जनपद कानपुर नगर के साथ-साथ लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, आगरा, प्रयागराज, कन्नौज, महोबा, उन्नाव, अयोध्या, रायबरेली, कोडरमा, पाकुड़, रांची, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद एवं हैदराबाद आदि स्थानों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।
शैक्षिक योग्यता के रूप में हाईस्कूल से लेकर परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई एवं एमबीए (होटल मैनेजमेंट) उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जो सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत हैं, मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल “रोजगार संगम” (rojgaarsangam.up.gov.in) पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवेदन करने के उपरांत साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
प्रशासन ने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















