Advertisement

होली के पहले गले मिलकर दूर किये गिले शिकवे

प्रत्येक वर्ष मेले से पूर्व नगर निगम द्बारा हटिया रज्जन बाबू पार्क व रगो के ठेले मार्ग मे मेन्टीनेंस का काम होता है। दिनांक 21 फरवरी को दो दिन बाद कार्य चालू हुआ। नगर निगम द्बारा पार्क मे रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था पत्थर लगाने को लेकर कहा सुनी हुई क्षेत्रीय पार्षद ने काम बन्द करा दिया व भाजपा के अरुण तिवारी,पार्षद मोनू गुप्ता पार्षद आदर्श गुप्ता को बुलाया और उन्होंने कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विश्नोई महामंत्री विनय सिंह अन्य सदस्यों से बातचीत हुई, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची
पुलिस ने कमेटी व क्षेत्रीय निवासियों को बुलाकर बात की तो सभी ने कहा कि पार्षद का क्या सहयोग है,तो पार्षद ने कहा कि एक लाइट लगवायी है महामंत्री ने कहा उसमे आपका नाम लिखा है, सभी ने पुलिस से एक स्वर में कहा कि चाहे तो गिरफ्तार कर जेल भेज दो लेकिन पत्थर नहीं लगेगा।
तब पार्षद ने साथी पार्षदों से बात की तो अरुण तिवारी व साथी पार्षदों ने कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों को अलग ले जाकर बात की और पूरा विवाद समझा। तो उन्होंने कहा अगर पार्षद अमित गुप्ता कमेटी के अध्यक्ष व कमेटी के लोगों से अपनी बातचीत के लिये क्षमा मांग ले तो कमेटी के सभी सदस्य उनकी बात मान जाएंगे।
पार्षद अमित गुप्ता ने अध्यक्ष,महामंत्री व कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों से क्षमा मांगी और महापौर व पार्षद के पत्थर के साथ पूरी कमेटी के नाम का भी पत्थर लगाने सभी बातों मे सहमति बनाने पर पार्षद व अध्यक्ष ने गले मिलकर नगर निगम के कार्य सहायक अभियंता माणिक चन्द्र ने मेटीनेश कार्य चालू कराया
बातचीत मे अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार विश्नोई महामंत्री विनय सिंह, सन्तोष बाजपेयी, सुशील कुमार सिंह, आकाश ओमर,आशु खन्ना अशुल शर्मा, सनी श्रीवास्तव, रोहित बाजपेयी, विमलेश गुप्ता, कृतिग तिवारी, समीर सिहंल,वरुण कपूर, शंशाक सिंह, दीपक निगम प्रखर महरोत्रा क्षेत्रीय निवासी उपस्थिति रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh