कानपुर नगर। परेड स्थित कानपुर प्रेस क्लब के सभागार में अखंड हिंदुत्व राष्ट्र साम्राज्य सेना द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई पत्रकारों से वार्ता करते हुए पदाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पावन भूमि से प्रभु श्रीराम के आदेश और आशीर्वाद को अंगीकार कर प्रभु श्रीराम के दूत के रूप में जननी जन्म भूमि की जीवन के हर पल पल पल सुरक्षा संरक्षा और सेवा करने की नियति के संकेत के तहत् यह महान ऐतिहासिक कार्य करने के लिए हम अग्रसर हुए हैं। जिस आजादी और अधिकार के लिए लाखों मातृभूमि पर बलिदान हुए। जिस सनातन धर्म संस्कृति और सभ्यता की रक्षा के लिए गुरुओं सहित अनेकों राजाओं ने अपनी आहुति देकर भारत को बचाया उसी भारत को उसी श्री राम की भूमि को छद्म घुसपैठिये विद्रूपित करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि कानपुर की धरती आज आहवान कर रही है भारत में राम राज्य का अखंड हिन्दूत्व राष्ट्र साम्राज्य सेना नाम की राजनीतिक दल का द्वारा भारत में रामराज्य समाज की स्थापना करते हुए हर प्रकार का जातिवाद दूर करते हुए हर प्रकार के धार्मिक उन्माद को समाप्त करते हुए मानव मानव एक समान की नियंता की रचना साकार करेगी।
साथ ही यह भी कहा कि आगामी चुनाव में भी पार्टी हिस्सा लेगी। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से हिंदुत्व परिवार सेवा संस्थान के संस्थापक संरक्षक डॉक्टर अमोल दीक्षित (बाबा) बम बम महाराज नौहडिया, प्रगति, कीर्ति मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















