कानपुर। ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश कानपुर मंडल की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय कमांडर अशोक राउत राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह रजावत द्वारा दिए गए निर्देशानुसार दिनांक 9 ,10 व 11 मार्च 2026 को जंतर मंतर नई दिल्ली में चौथे चरण के विजय संकल्प अभियान आंदोलन को सफल बनाने हेतु प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ओम शंकर तिवारी राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला प्रांतीय संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश पाठक आदि की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत के आवाहन पर दिनांक 9 ,10 व 11 मार्च 2026 को जंतर मंतर नई दिल्ली में निर्णायक विशाल आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने अपने उद्बोधन में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी चार सूत्रीय मांगे रुपया 7500+ डिये पति-पत्नी को निशुल्क चिकित्सा आदि के लिये यह गूंगी बहरी हठ धर्मी सरकार झूठे आश्वासन देकर 9 वर्षों से टालती आ रही है लेकिन अब झूंठे आश्वासन के झांसे में आने वाले नहीं है इसलिए सभी आक्रोषित पेंशनर करो या मरो। आर पार की लड़ाई के लिए भारी संख्या के साथ दिनांक 9, 10 , व 11 मार्च 2026 को जंतर मंतर नई दिल्ली में घोषित विशाल विजय संकल्प आंदोलन में सहभागिता कर विजय श्री प्राप्त करके ही लौटेंगे।
बैठक को सम्बोधित करने वालोॅ में ज्ञान प्रकाश पाठक जय रूप सिंह परिहार सुधीर कुमार मिश्रा जितेंद्र पाल दीन मोहम्मद उदयवीर सिंह यादव,अरुण चतुर्वेदी जय सिंह सचान, चंद्र प्रकाश भूपेंद्र सिंह चौहान आदि लोगों ने संबोधित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से एएन तिवारी के के मिश्रा आर पी गुप्ता अनिल सक्सेना सावित्री देवी एस पी मिश्रा मुन्नीलाल राम शंकर आदि उपस्थित हुए।
सभा की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार यादव ने अपने संबोधन में उपस्थित मंडल के समस्त जिलों के पदाधिकारियोॅ एवं सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली आंदोलन में पहुंचने के लिए अपील कर सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की संचालन जय रुप सिंह परिहार ने किया।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















