Advertisement

छात्र की मौत के बाद कॉलेज में भारी विरोध प्रदर्शन

 

कानपुर नगर के पीएसआईटी कॉलेज में बीसीए छात्र प्रखर सिंह की मौत के बाद भारी हंगामा हुआ है। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है और कैंपस में तोड़फोड़ की है। पुलिस के मुताबिक, छात्र गेट के बाहर खड़ी जेसीबी से टकराया था, लेकिन छात्रों का कहना है कि कॉलेज परिसर में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजाम नहीं थे ।
प्रखर सिंह की मौत के बाद छात्रों ने “जस्टिस फॉर प्रखर” के नारे लगाए और कॉलेज प्रशासन से मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

अजीत कुमार की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh