कानपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के दस पंद्रह जवान गश्त पर निकले थे ,
सड़क पर चलते हुए एक ट्रांसजेंडर रील बना रही थी , जिसे देखते ही सिपाही जी जोश में आ गए और पीछे से जाकर Kiss कर दिया !
ट्रांसजेंडर ने Video Instagram पर डाल दिया , वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही कमेंट करके वीडियो डिलीट करने बोलने लगा !
फिलहाल वीडियो डिलीट करवा दी गई हैं , लेकिन तब तक हजारों लोग वीडियो देख चुके हैं !
कानपुर नगर में एक पुलिस कांस्टेबल ने ट्रांसजेंडर को किस कर लिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रांसजेंडर पुलिसकर्मियों के आगे-आगे चल रही थी और रील बना रही थी। इसी दौरान कांस्टेबल उसके पास आया और अचानक उसके गाल पर किस कर दिया। यह हरकत देखकर ट्रांसजेंडर ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया, जिसमें 10 से अधिक पुलिसकर्मी सड़क पर गश्त करते नजर आ रहे हैं ।
वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल घबरा गया और उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट पर कमेंट करते हुए ट्रांसजेंडर से सोशल मीडिया पर ही कॉमेंट बॉक्स में मिन्नतें की, “अरे सुनो ये मैं ही हूं। मुझे बहुत प्रॉब्लम हो रही है। नौकरी पर बात आ गई है। प्लीज यार इसे डिलीट कर दो और मेरे पर मैसेज करो”।
यह घटना रविवार को आनंदेश्वर मंदिर के पास हुई, जहां पुलिसकर्मी मंदिर में आयोजित प्रीतिभोज और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गश्त कर रहे थे। एसीपी अमित कुमार चौरसिया ने बताया कि यह कांस्टेबल ग्वालटोली थाने में तैनात नहीं है। संभवतः वह किसी अन्य यूनिट से विशेष ड्यूटी पर आया था। पुलिस वीडियो की सत्यता और घटना के सटीक स्थान की पुष्टि कर रही है, जिसके बाद दोषी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी ।
अजीत कुमार की रिपोर्ट


















