कानपुर ने की ए आई-पावर्ड आईवीएफ क्रांति की शुरुआत, बना उत्तर प्रदेश का पहला एसईटी सेंटर
कानपुर। कानपुर ने रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश का पहला ए आई-पावर्ड आरआई व्यूअर लॉन्च किया है। यह अत्याधुनिक तकनीक एरिका सॉफ्टवेयर के साथ इंटीग्रेटेड है, जिससे हॉस्पिटल की 18 वर्ष पुरानी आईवीएफ यूनिट को सफलतापूर्वक अपग्रेड किया गया है। यूनिट ने इससे पहले 5,000 से ज्यादा आईवीएफ साइकल के ज़रिए 2,000 से ज़्यादा बच्चों के जन्म में मदद कर चुकी है। यह तकनीकी अपग्रेड हॉस्पिटल के पहले से मौजूद फर्टिलिटी प्रोग्राम में एक बड़ा सुधार है। इस तकनीक के आने से इस क्षेत्र में असिस्टेड रिप्रोडक्टिव केपर में रीजेंसी हॉस्पिटल का स्थान और मज़बूत हो गया है। सर्वोदय नगर स्थित सभागार में यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान बताई गई।
रिप्रोडक्टिव मेडिसिन और आईवीएफ डिपार्टमेंट का नेतृत्व एमडी, एमआरसीओजी, एफआरएम, कंसल्टेंट और हेड डॉ. पुचिका शर्मा कर रही है। उन्हें एमसीएच रिप्रोडक्टिव मेडिसिन की एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. आयुषी अग्रवाल और डीजीओ,डीएनबी, एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. पूजा शुक्ला सहयोग कर रही हैं। इन दोनों विशेषज्ञों का समन्वय एडवांस्ड फर्टिलिटी केपर के लिए एक विशेष टीम का निर्माण करता है।
पीजीटी-ए (प्रीइम्प्लांटेशन जेनेटिक टेस्टिंग फॉर एन्यूप्लॉइडी) के लिए हैमिल्टेत थॉर्न लेज़र टेक्नोलॉजी के साप ए आई-ड्रिवन एम्ब्रियो (भ्रूण) असेसमेंट का उपयोग करके रोजेंसी हेल्थ, कानपुर अब एम्ब्रियो चपन में बेहतर परिणाम देने के लिए तैयार है। यह इनोवेशन यूनिट की सिंगल एम्ब्रियो ट्रांसफर आईएसईटी) प्रोटोकॉल अपनाने की क्षमता को मज़बूत बनाता है। यह गर्भावस्था से जुड़े कई जोखिमों को कम करने और बेहतर सफलता दर बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रीजेंसी हेल्थ, कानपुर में रिप्रोडक्टिव मेडिसिन और आईवीएफ डिपार्टमेंट की हेड और एम डी, एफ़आरएम, कंसलटेंट और हेड डॉ. युधिका शर्मा ने कहा, “ए आई-संचालित एम्ब्रियो असेसमेंट की शुरुआत हमारे आईवीएफ प्रोग्राम के लिए एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम है। इस अपग्रेड से हम अधिक वैज्ञानिक सटीकता के साथ सबसे स्वस्थ एम्ब्रियो की पहचान कर पाएँगे और रीजेंसी हेल्प को सिंगल एम्ब्रियो ट्रांसफर (एसईटी) सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित करने की दिशा में और मज़बूती से आगे बढ़ पाएंगे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















