Advertisement

गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा बस्तियों में वितरित हुए वस्त्र

गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा कानपुर नगर के नौबस्ता मेट्रो लाइन किनारे की बस्तियों में महिलाओं बच्चों सहित पुरुषों को कपड़े वितरित किए गए। शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजनाथ पाण्डेय के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को कपड़े वितरित कर किया गया। बस्तियों में रह रहे आम जनमानस ने पंडित राजनाथ पाण्डेय के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए दीर्घायु होने की कामना की। अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय ने समाज से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जिससे निर्धन निर्बल असहाय लोगों का भी उत्थान हो सके। अध्यक्ष पंडित राजनाथ पाण्डेय ने बताया कि विगत वर्षों से फाउंडेशन निरंतर प्रदेश के विभिन्न जिलों में समाज के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही हैं। राजनाथ पाण्डेय के मुताबिक जन जन तक शिक्षा पहुंचाने की मुहिम के तहत फाउंडेशन कार्य कर रही हैं। फाउंडेशन की पद्मिनी तिवारी एवं प्रियंका पांडेय ने बताया कि विगत कई वर्षों से नगर सहित प्रदेश के कई जिलों में फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंदों को समय समय पर वस्त्र खाद्य एवं पाठ्य सामग्री सहित दवाएं निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। इस मौके पर सचिव वरुण शुक्ला पद्मिनी तिवारी प्रियंका पांडेय शशिकांत सचान कृष्णकांत गुप्ता सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh