आर.जी. एकेडमी, रामादेवी में बुधवार को वार्षिक उत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथियों में डॉ. आनंद चौधरी (ऑर्थोपेडिक सर्जन), वरिष्ठ समाजसेवी लाला त्रिवेदी, डॉ. उमेश पालीवाल,एओसी पियूष सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के चेयरमैन विजय चौरसिया, मेघा चौरसिया ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्ले ग्रुप से कक्षा 9 एवं 11 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही 100% उपस्थिति एवं समय पालन के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
15 अगस्त 2025 को आयोजित अभिभावक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता “खेल-खेल में” के अंतर्गत चयनित 5 अभिभावकों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नकद पुरस्कार भी दिए गए।
कक्षा 10 के छात्र तनुष चौरसिया को इतिहास/नागरिक शास्त्र/भूगोल में 100% अंक प्राप्त करने पर ₹1100 का पुरस्कार दिया गया। वहीं आरुष कुशवाहा को जीवविज्ञान में 100% अंक प्राप्त करने पर ₹1100 प्रदान किए गए।
कक्षा 10 (सत्र 2025) में आरुष कुशवाहा ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि संस्कार मिश्रा ने भी 96% अंक प्राप्त किए। नैंसी पाथ्रल (94.2%) एवं तनुष कुमार चौरसिया (94%) को भी ₹2100-₹2100 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
कक्षा 12 में अनीकेत सिंह चौहान ने 95% अंक प्राप्त कर ₹2100 का पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि मेहक पाथ्रल ने 92% अंक प्राप्त कर ₹1100 का पुरस्कार हासिल किया। कानपुर केटर एसोशिएन के चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता लाला त्रिवेदी ने कहा कि इस विद्यालय में गरीब बच्चों को कम फीस लेकर शिक्षा दी जाती है। समाज सेवी डा डा पालीवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी विधालय के बच्चे भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर सुषमा देवी यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2017 से अब तक 100% उपस्थिति एवं समयपालन बनाए रखा है। उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में प्ले ग्रुप के नन्हे विद्यार्थियों को उनके जीवन का पहला रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया गया, जो उनके लिए एक यादगार उपलब्धि रही।
अपने संबोधन में प्राचार्या मीना मिश्रा ने कहा कि जीवन में केवल अंक ही नहीं, बल्कि अच्छा इंसान बनना, ज्ञान प्राप्त करना और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना अधिक महत्वपूर्ण है।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट


















