Advertisement

लगातार दो स्नैचिंग का खुलासा: मुठभेड़ में एक घायल,दो आरोपी गिरफ्तार

लगातार दो स्नैचिंग की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है।

मामला तब सामने आया जब डायल-112 पर एक महिला का मंगलसूत्र छीने जाने की सूचना मिली। इसके करीब एक घंटे बाद उसी इलाके में एक दूसरी महिला का पर्स भी छीन लिया गया। एक ही जगह पर इतनी जल्दी दो घटनाएं होने से पुलिस सतर्क हो गई और तुरंत जांच शुरू की गई।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे संदिग्धों की पहचान हुई। इसके बाद उनकी तलाश में टीमें लगा दी गईं।

24 मार्च 2026 को चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां इलाके में आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान जब संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी मो0 एहतिशाम के पैर में गोली लग गई। दूसरे आरोपी रयान को भी मौके से पकड़ लिया गया।

पुलिस को इनके पास से छीना गया पर्स, कुछ नकदी और मंगलसूत्र का पेंडेंट मिला है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, एक अवैध तमंचा और दो खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरे आरोपी से पूछताछ जारी है।

घटना की पीड़िता भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने दोनों आरोपियों की पहचान की पुष्टि की है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

 

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh