Advertisement

विद्यार्थी जी के पत्रकारिता आदर्श सर्वोत्तम

 

कानपुर शहीद शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी जी 95 बलिदान दिवस पर बुधवार को कानपुर प्रेस क्लब सभागार में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें पत्रकारिता का आदर्श बताया गया
विद्यार्थी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और पत्रकारों ने फूल चढ़ाए वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी जी के मार्ग पर चलना कठिन है, लेकिन यदि ऐसा कर सके तो समाज और देश की सच्ची सेवा होगी  नीरज तिवारी ने कहा कि अब डिजिटल युग में पत्रकारिता में चुनौतियां हैं, लेकिन इसके बीच तथ्यों और साक्ष्य पर ध्यान ज़रूरी है  उपाध्यक्ष गौरव सरस्वत ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का तरीका भी बदला है, लेकिन लोक कल्याण पर ध्यान देना होगा
इस मौके पर प्रेस क्लब के मंत्री शिवराज साहू, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, उत्सव, अभिषेक मिश्रा, गगन पाठक, नीरज तिवारी,अभिषेक मिश्रा,मो फैज,शिवा मिश्रा,शिवम,बलराम,विवेक, ज्ञानेंद्र मिश्रा, कुशाग्र अवस्थी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे l इस सभा का संचालन महामंत्री शैलेश अवस्थी ने किया l वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण त्रिपाठी को सम्मानित किया गया

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh