Advertisement

काला फीता बांधकर किया ध्यानाकर्षण आंदोलन

अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के आवाहन पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में पुरानी पेंशन बहाली, आठवां वेतन आयोग लागू करने तथा आठवी वेतन आयोग के क्रम में जारी नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण व उसके मिलने वाले अन्य लाभ समयबद्ध न दिए जाने के विरोध स्वरूप काला दिवस के रूप में संघ कार्यालय मोतीझील में काला फीता बांधकर ध्यानाकर्षण आंदोलन किया गया।
कार्यक्रम में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उपरोक्त मांगों पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार ने समाधान न किया तो केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश का कर्मचारी पेंशनर्स एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसका उत्तरदायित्व केंद्र एवं राज्य सरकारों का होगा।
मुख्य रूप से संरक्षक राकेश मिश्रा अध्यक्ष मुन्ना हजारिया महामंत्री रमाकांत मिश्रा, देवीदीन भाऊ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र खन्ना उपाध्यक्ष राम चौधरी, पवन कौशल, मुन्ना पहलवान, हेमंत सिंह वकील मशहूर दिनेश गुप्ता, संजय मौर्य, सर्वेश मिश्रा, आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh