Advertisement

अशोक स्तम्भ समाप्त करने पर तुली है सरकार : अशोक सेना

कानपुर नगर। अखिल भारतीय अशोक सेना के बैनर तले ‘अशोक स्तम्भ’ परिसर मोतीझील कानपुर में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयन्ती धूम-धाम से मनाई गई। समारोह में सम्राट अशोक के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। वक्ताओं ने “सम्राट अशोक महान” की जयन्ती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किये जाने की मांग की। लोगों को राष्ट्रीय प्रतीक ‘अशोक स्तम्भ’ देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि सरकार अशोक स्तम्भ समाप्त करने पर तुली है, जिसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा। नोटो पर पूर्व की तरह “अशोक लाट” अंकित की जाये। ‘अशोक की लाट’ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। सम्राट अशोक ने हिंसा का मार्ग छोड़कर अहिंसा का मार्ग अपनाया था। उन्होने मानव उत्थान के लिए अनेक महान कार्य किये।
कार्यक्रम में डॉ० राम खेलावन, पियूष निकेतन कठेरिया, शिव शंकर कुशवाहा, गीता बाल्मीकि, तुलाराम, राम पाल कुशवाहा, विजय सिंह शाक्य, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, राज कुमार शाक्य, प्रदीप शाक्य, संतोष कुशवाहा, सुशील मौर्य, अजय प्रकाश कुशवाहा (एडवोकेट) आदि ने अपने विचार रखे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh