Advertisement

जाजमऊ फ्लाईओवर के ऊपर ट्रक हुआ जलकर खाक

कानपुर

दिनांक 25 3.26 रात लगभग 10 और 11 के बीच में जाजमऊ के फ्लाईओवर के ऊपर एक चलते हुए ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, आग लगते ही फ्लाईओवर पर चलती हुई गाड़ियों में अफरा तफरी का माहौल फैल गया, जहां जो गाड़ी थी वहीं खड़ी हो गई और फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया, आग की सूचना प्राप्त होते ही जाजमऊ के थाना प्रभारी संजय पाण्डे और उनकी पूरी टीम फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, वही ट्रक के अंदर बैठे हुए चालक और उसके सहचालक किसी तरीके से ट्रक के अंदर से कूद कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, गनीमत यह रही की किसी भी तरीके की जनहानि नहीं हो पाई, और मौका रहते ही फायर ब्रिगेड थाना जाजमऊ पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh