Advertisement

ए बी किड एकेडमी में अष्टमी का त्यौहार मनाया गया

महाराजपुर विधानसभा के जाजमऊ स्थिति ए वी एकेडमी विधालय इस समय चर्चा का विषय बन गया है। एक मुस्लिम युवक के द्वारा गरीब बच्चों के लिए एक विधालय खोला गया था। आज उस विधालय में हिन्दू व मुस्लिम दोनों समुदाये के बच्चे पढ़ने आते हैं। इस विधालय में ईद पर्व के साथ साथ नवरात्रि व जन्माष्टमी का त्योहार भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। आज अष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन के साथ साथ कन्याओं को भोजन व दक्षिणा देकर प्रबंधक असरफ अली गुडडू ने सक्रिय भूमिका का निर्वाहन किया। इस बाबत असरफ अली ने कहा कि हमारे विधालय में 150 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। जिसमें हिन्दू व मुस्लिम समुदाये के गरीब बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। यहां पर हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदाये के शिक्षक व शिक्षिकाये बच्चों को संस्कारी शिक्षा देते हैं। हमारे विधालय में हिन्दू व मुस्लिम दोनों समुदाये के त्यौहार मनाये जाते हैं। हमारे विधालय में एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाता है।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh