Advertisement

रामनवमी पर रामायण पाठ व प्रसाद वितरण समारोह

महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के परदेवनपुर, लाल बंगला स्थिति राम मंदिर में आज रामायण पाठ व प्रसाद वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आरती किया व प्रसाद वितरण किया। रामायण पाठ के बाद भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।   उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना,पत्नी अनीता महाना के साथ झूमते नजर आये। हजारो राम भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी की टीम ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पत्नी अनीता महाना व बहू को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें प्रमुख रूप से वी डी राय, भारत गुजराल,जग महेंद्र अग्रवाल, अशोक मेम्बर, सोनू बाबा, सुमित बघावन, दिलीप कुमार मिश्रा, विनय प्रकाश मिश्रा, राजीव महाना, डा उमेश पालीवाल, सुरेन्द्र चौहान, प्रमोद भाटिया आदि लोग शामिल रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh