Advertisement

सम्राट अशोक की जयंती मनाई

 

 

​ कानपुर नगर। चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य फाउंडेशन द्वारा मानवता के अग्रदूत सम्राट अशोक की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अखंड भारत के निर्माता महान मौर्य शासक और शांति के संदेशवाहक सम्राट अशोक की जयंती उत्साहपूर्वक मनी। इस अवसर पर अशोक वाटिका चौराहे पर सम्राट अशोक स्तंभ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव द्विवेदी (प्रबंधक गया प्रसाद विधि महाविद्यालय गोविंद नगर विधान सभा के नेता द्वारा सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथि राकेश सचान (एडवोकेट) ने कहा सम्राट अशोक केवल एक विजेता ही नहीं, बल्कि लोक कल्याण और अहिंसा के महान प्रवर्तक थे कलिंग युद्ध के बाद उनका हृदय परिवर्तन और धम्म के मार्ग पर चलने का संकल्प आज के दौर में और भी प्रासंगिक हो गया है”
समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
​फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेन्द्र चंचल कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में अंकित ‘धम्म चक्र’ और राष्ट्रीय चिह्न ‘अशोक स्तंभ’ महान सम्राट की विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से सम्राट अशोक के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया
कार्यक्रम के अंत में बृजेश कुशवाहा “एडवोकेट” ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से,तुफैल अहमद,शम्भु शंकर शर्मा,पिंकू कुशवाहा ,अमित शुक्ला मोनू, मुन्नी लाल कुशवाहा ,योगेंद्र कुशवाहां धर्मेन्द्र कुशवाहा,रामनरेश कुशवाहा,विवेक पाण्डेय,(योगी), जितेन्द्र गांधी , अरुण कुशवाहा,स्वतंत्र कुमार,अजय कुशवाहा, ब्रजलाल कुशवाहा,ब्रजलाल कुशवाहा,सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh