Advertisement

निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

अक्षर फाउंडेशन संस्था के तत्वावधान में सनिगवां रोड़ स्थित डा उत्कर्ष बाजपेई क्लीनिक पर एक निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रांत प्रचारक राम जी , अरुन चैतन्य पुरी महराज , मधुराम ,बिट्टू महाना, स्वप्निल वरुण ,मनोज यादव, आदि लोग उपस्थित रहे। कैसर रोग के स्पेशलिस्ट डॉ अरूण द्विवेदी ने कहा कि आज कैसर का इलाज निकल आया है,मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है। अगर प्रार्थमिकता स्टेज में पता चल जाता है तो उसका उपचार सम्भव है। आज जीवन में सतर्कता की जरूरत है। अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने कहा कि उनका यह 6 वा चिकित्सा शिविर है। इस वर्ष करीब 1200 लोगों के आने की उम्मीद है। जिसमें सनिगवां, श्याम नगर,भाभा नगर, विमान नगर, सजारी आदि इलाकों से गरीब, असहज और जरूरत मंद लोग आये है और अपना प्राथमिक उपचार ले रहे। निःशुल्क नेत्र जांच के बाद मरीजो का निःशुल्क आपरेशन भी कराया जायेगा। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित भी किया जायेगा। इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में डा अरूण प्रकाश द्विवेदी,डा ए के शुक्ला, ऐ के सिंह , अभिषेक आनंद, विष्णु मिश्रा , इन्द्रासन प्रजापति , शुभ्रा विश्वास , कबीर विश्वास , डा श्वेता गुरदे आदि डाक्टर की टीम उपलब्ध रही। इसका आयोजन डा उत्कृष बाजपेई ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh