Advertisement

भारत का पहला एक्टिव एयर प्यूरीफिकेशन युक्त विंडो एसी लॉन्च

कानपुर। शार्प बिजनेस सिस्टम्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में अपने नए विंडो एयर कंडीशनर रेंज के लॉन्च की घोषणा की है, जिसमें देश का पहला एक्टिव एयर प्यूरीफिकेशन युक्त विंडो एसी शामिल है। यह एसी कंपनी की पेटेंटेड प्लाज़्माक्लस्टर तकनीक से लैस है, जो हवा में पॉजिटिव और नेगेटिव आयन छोड़कर बैक्टीरिया, एलर्जन और दुर्गंध को कम करने में मदद करती है, साथ ही प्रभावी कूलिंग भी सुनिश्चित करती है।
नई रेंज में Ryohu (इन्वर्टर) और Ryohu-FS (फिक्स्ड स्पीड) मॉडल शामिल हैं, जो 1.5 टन से 2 टन तक की विभिन्न क्षमताओं में उपलब्ध हैं। ये एसी भारतीय मौसम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं और 52°C तक के उच्च तापमान में भी बेहतर कूलिंग प्रदान करते हैं।
ड्यूरेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए इन एसी में 100% कॉपर कंडेंसर, एंटी-कोरोशन कोटिंग, मल्टीपल ऑपरेटिंग मोड और ऑटो-रीस्टार्ट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। कुछ मॉडल्स में प्लाज़्माक्लस्टर तकनीक भी दी गई है, जो इनडोर एयर क्वालिटी को बेहतर बनाती है।
SHARP के मैनेजिंग डायरेक्टर ओसामु नारिता ने भारत को कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बताते हुए नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh