Advertisement

दो दिवसीय अंतर्विद्यालयी गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026

3 जुलाई 2026 कानपुर । गुरु हर राय स्कूल के परिसर में गुरु हर राय अकादमी के तत्वाधान में आयोजित ‘आईसीएसई एवं आईएससी अंतर्विद्यालयी गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट-2026 साउथ जोन बालिका वर्ग’ का आयोजन हुआ,जिसमें दस टीमों ने भाग लिया ।
इस टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरु हरराय अकादमी के प्रबंधक श्री मनमोहन सिंह, श्री हरकीत सिंह , प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गुप्ता एवं वीरेन्द्र विक्रम सिंह (उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन) के करकमलों द्वारा हुआ।
यह टूर्नामेंट निर्णायक मंडल उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के सदस्य श्री शुभम, श्री प्रदीप, श्री धनञ्जय, श्री यशजीत, श्री आर्यन, श्री मानस जी के निर्देशन पर खेला गया।
आज के पहले मैच में गुरु हरराय अकादमी ने चिंटल्स स्कूल की (सब्जूनियर)टीम को 17- 00 के मुकाबले से हराया l दूसरे मैच में स्वराज इंडिया की (जूनियर) टीम ने मर्सी मेमोरियल को 20-04 के स्कोर से हराया l तीसरे मैच में स्वराज इंडिया की (सब्जूनियर) टीम ने मर्सी मेमोरियल की टीम को 11-04 के स्कोर से हराया l आज के चौथे मैच में गुरु हर राय अकादमी की (सब्जूनियर) टीम ने सरदार पटेल पब्लिक स्कूल की टीम को 32-00 के स्कोर से हराया l पाँचवे मैच में स्वराज इंडिया की (जूनियर) टीम ने मदर टेरेसा स्कूल को 26-04 के स्कोर से मात दी। छठवें मैच में मर्सी मेमोरियल स्कूल की (सब्जूनियर) टीम ने द चिन्टल्स स्कूल को 06-02 के स्कोर से हराया। सातवें मैच में स्वराज इंडिया स्कूल की (सब्जूनियर) टीम ने सरदार पटेल स्कूल को 40-00 के स्कोर से पछाड़ा। आज के आठवें और अंतिम मैच में द चिन्टल्स स्कूल की (जूनियर) टीम ने मदर टेरेसा स्कूल को 22-00 के स्कोर से हराया l
सभी टीमों के अगले दौर का मैच आज खेला जाएगा।
इस मौके पर गुरु हरराय अकादमी के प्रबंधक मनमोहन सिंह, हरकीत सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गुप्ता, निर्णायक मंडल के सभी सदस्य एवं गुरु हरराय अकादमी परिवार की उपस्थिति में खेला गया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh