Advertisement

सेंट्रल स्टेशन की अव्यवस्थाओं को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन,

कानपुर सेंट्रल स्टेशन की अव्यवस्थाओं को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, शीघ्र कार्रवाई का मिला आश्वासन
कानपुर। विश्व हिंदू महासंघ, कानपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचकर उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन उप यातायात प्रमुख को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन परिसर में व्याप्त विभिन्न अव्यवस्थाओं, यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन को स्टेशन वाणिज्य प्रबंधक (एससीएम) पवन जी ने प्राप्त किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि ज्ञापन तत्काल संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा तथा उसमें उल्लिखित सभी मांगों एवं समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विश्व हिंदू महासंघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कार्यरत सभी कुलियों की वर्दी पर स्पष्ट नाम-पट्टिका (नेम प्लेट) लगाई जाए, जिससे यात्रियों के साथ किसी प्रकार की अभद्रता या शिकायत होने पर संबंधित कुली की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
संगठन ने स्टेशन के बाहर ऑटो, ई-रिक्शा एवं अन्य वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और प्रतिदिन लगने वाले जाम पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में आरपीएफ एवं रेलवे प्रशासन से नियमित निगरानी, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा जाम की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई, ताकि यात्रियों को समय पर स्टेशन तक पहुंचने में सुविधा हो और उनकी ट्रेनें न छूटें।
इसके अलावा पार्सल घर एवं प्लेटफॉर्म पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही कार्य करने की अनुमति दिए जाने तथा अनधिकृत रूप से कार्य कर रहे लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई। संगठन का कहना है कि इससे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अव्यवस्थाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा।
विश्व हिंदू महासंघ ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील करते हुए स्टेशन परिसर के बाहर वर्षों से यात्रियों को भोजन एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के हितों की रक्षा करने तथा उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की। संगठन ने कहा कि सरकार की योजनाओं के अनुरूप इन लोगों के जीवनयापन को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कानपुर सेंट्रल देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है, जहां प्रतिदिन लाखों यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना रेलवे प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। संगठन ने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजू शर्मा, वरिष्ठ नेता प्रदीप गुप्ता, जिला मंत्री विजय कश्यप, जिला मंत्री मुकेश कुमार, अरुण सिंह, संजय कनौजिया सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh