कानपुर,श्री खाटू श्याम मित्र मंडल गुजैनी द्वारा ए-ब्लॉक रामलीला मैदान में चतुर्थ श्री श्याम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। बाबा को फूलों से सजाकर अलौकिक श्रृंगार,अखण्ड ज्योति व छप्पन भोग अर्पित किया गया मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इस दौरान श्याम प्रेमी देव अग्निहोत्री ने बताया कि श्री खाटू श्याम मित्र मंडल गुजैनी द्वारा लगातार चौथे वर्ष श्री श्याम जन्मोत्सव का आयोजन हो रहा बाबा श्याम की कृपा से हर साल भक्तों की संख्या और उत्साह बढ़ता जा रहा है। वही मुख्य पुजारी पंडित राज कुमार तिवारी ने कहा कि श्री श्याम जन्मोत्सव सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि भक्तों के लिए बाबा के प्रति अपनी आस्था और प्रेम व्यक्त करने का अवसर है। बाबा श्याम हारे के सहारे हैं,जो भी सच्चे मन से बाबा के दर पर आता है,बाबा उसकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। जन्मोत्सव में भजन संध्या व विशाल आतिशबाजी का भी आयोजन हुआ। आपको बता दे कि विवेक लाड़ला जागरण ग्रुप द्वारा भजन गायक अनामिका तिवारी , गुड्डन बाजपेई, शोभना अग्रवाल, यश दुवे ने “हारे के सहारा बाबा श्याम हमारा” जैसे अन्य बाबा के मधुर भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक भक्त भजनों पर नाचते-गाते रहे। इस अवसर पर पंडित राज कुमार तिवारी (मुख्य पुजारी),देव अग्निहोत्री,संजय तिवारी, प्रकाश सीरवानी,योगेश धीगरा,मयंक धींगरा,राहुल तिवारी,अंकित तिवारी, जितेंद्र मखीजा,सुनील साहू सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रजत तिवारी की रिपोर्ट


















