Advertisement

कानपुर में 22 नवंबर को लगेगा निःशुल्क हृदय एवं न्यूरो स्वास्थ्य जांच शिविर

कानपुर में जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी आईएमए की कानपुर शाखा की ओर से एक विशेष पहल की जा रही है, आईएमए चैरिटेबल मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी के तत्वावधान में 22 नवंबर को निःशुल्क हृदय एवं न्यूरो स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श देंगे। साथ ही आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।आईएमए चैरिटेबल मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को लगातार निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं, इसी क्रम में 22 नवंबर को विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इस शिविर में हृदय और न्यूरो से संबंधित बीमारियों की जांच की जाएगी। लोगों को समय रहते जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है, मरीज इस शिविर का लाभ उठाएं।फिलहाल आईएमए की इस पहल का उद्देश्य है, कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और जांच की सुविधा निःशुल्क मिल सके। अब देखना होगा कि इस स्वास्थ्य शिविर से कितने जरूरतमंद मरीज लाभान्वित होते हैं।

आईएमए भवन, परेड में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी गई। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर ने बताया कि सर्दियों के मौसम में हृदयाघात और स्ट्रोक के मामले बढ़ने की आशंका रहती है, ऐसे में लोगों को समय रहते जागरूक करना और बीमारियों की पहचान करना बेहद जरूरी है, 22 नवंबर आईएमए चैरिटेबल मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी, आईएमए भवन शिविर लगाया जाएगा। इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार और न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष कुमार गुप्ता मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। शिविर में ब्लड शुगर, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, HbA1c और डायबिटिक न्यूरोपैथी की निःशुल्क जांच की जाएगी। इसके अलावा आवश्यक दवाइयों का वितरण और अन्य जांचों पर विशेष छूट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी हमारा उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और हृदय रोग एवं स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना है, इसी उद्देश्य से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh