Advertisement

टिंबर उद्योग के झंडारोहण में ली गई पेड़ लगाने की शपथ

कानपुर-टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में पदाधिकारियों के साथ अन्य उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु व प्रदूषण मुक्त शहर के लिए हर साल एक पेड़ लगाने की शपथ ली।
विदित हो कि 4 साल पहले टिम्बर उद्योग मण्डल द्वारा हुए पौधारोपण में कई पेड़ संरक्षित हुए वह अब छायादार वृक्ष बन गए हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित विधायक अमिताभ बाजपेई ने झंडारोहण कर सभी को देश की अज़ादी की बधाई दी।
टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल के प्रादेशिक महामंत्री गुरुजिन्दर सिंह के नेतृत्व में संगठन के उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक हाजी इरफान सोलंकी व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र को कार्यक्रम अध्यक्ष आनंद गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। संरक्षक सुधीर सोनकर ने कहा कि 2009 से प्रादेशिक महामंत्री गुरुजिन्दर सिंह के कुशल नेतृत्व में संगठन आज प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में कार्य कर रहा है।अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने 21 पदाधिकारियों व 60 अतिथियों को स्मृति चिह्न,शाल,माला ओढ़ा कर उनका स्वागत सम्मान किया।सम्मानित हुए प्रमुख लोगो मे प्रेमकुमार बाजपेई,ओंकार नाथ मल्होत्रा,सरदार तेजिंदर सिंह, अनुरंजन त्रिपाठी,सुधीर सोनकर, प्रवीन दीक्षित,नदीम खान,सुरिंदर सिंह चावला,साहिर अली,मनोज गुप्ता,,शमसुल खान,अशोक गुप्ता,अजहरुद्दीन,मनमोहन सिंह, विजय गोरे गुप्ता,के सी मुलानी, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद खालिद,,औसाफ़ खान,अजय मित्तल, राजे गुप्ता , अजय बाजपेई,सहित तकरीबन चार सौ व्यापारिय कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh