Advertisement

राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया वरिष्ठ महामन्त्री ने भव्य स्वागत

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कानपुर महानगर के तत्वावधान में व्यापारी महासम्मेलन व पद ग्रहण समारोह में आये संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व व्यापारी कल्याण बोर्ड, उ प्र सरकार के चेयरमैन रविकान्त गर्ग का एक्सप्रेस रोड पर कई जगह जोरदार स्वागत किया गया। साथ चल रहे प्रदेश के वरिष्ठ महामन्त्री ज्ञानेश मिश्रा व अध्यक्ष गुरजिन्दर सिंह का जोरदार तरीके से स्वागत फूल माला के साथ दुपट्टा एवं पगड़ी पहना कर और राह गीरो को मिष्ठान वितरण करके किया गया स्वागत करने वालो में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के वरिष्ठ महामन्त्री रोशन गुप्ता के नेतृत्व में एक्सप्रेस रोड व्यापार मण्डल के महामंत्री इखलाक मिर्ज़ा अनुराग साहू, श्याम मूलचंदानी, नरेंद्र ओमर, चन्द्राकर दीक्षित, मनोज गुप्ता, सचिन त्रिवेदी अनूप विश्नोई अमित साहू आदि व्यापारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh