Advertisement

ग्रामीणों ने शिवपाल सिंह यादव पर जताया विश्वास, दिया समर्थन।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर दूसरे चरण के पांचवें दिन सभी पदाधिकारियों ने शिवपाल संदेश यात्रा गाँव -गाँव प्रसपा जन के पाँव -पाँव डगर डगर के माध्यम से सोना गढी का पुरवा पंचम, पुरवा मोहन, पुरवा खेमपुर, ठाकुर प्रसाद का पुरवा ,चंद्र ,हंसपुर गाँव मे किसान मजदूरों व्यापारियों छात्र-छात्राओं बेरोजगारों को बुकलेट व रोजगार के आवेदन पत्र देकर शिवपाल संदेश यात्रा के माध्यम से योजनाओं की विस्तार से जानकारियां दी गई ,एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की नीतियों से गांव के लोगों को अवगत कराया गया, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लाभकारी योजनाएं हर व्यक्ति को देने का वादा किया गया, गांव के लोग शिवपाल सिंह यादव की नीतियों से प्रभावित होकर प्रसपा की सदस्यता सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की ,शिवपाल सिंह यादव जिंदाबाद, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, के नारे लगाए ,पदाधिकारियों को जगह -जगह पर रोक कर फूल मालाओं से स्वागत किया ,इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, राजपाल यादव ,आकाश प्रजापति ,राम प्रकाश मिश्रा, राम बहादुर पासवान, शिव कुमार प्रजापति ,श्रवण कुरील ,सुरेश कुरील, महेश अवस्थी ,प्रेम प्रकाश दुबे, नरेश पुरी, आदि लोग मौजूद रहे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh