Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मैदान में होगा व्यापारी: अनूप शुक्ला|

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल कानपुर द्वारा सीसामऊ विधानसभा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन गुमटी न० 5 में एक हॉल में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला का स्व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवक राम मोरवानी नगर उपाध्यक्ष ने एवं संचालन जेपी यादव जिलाध्यक्ष ने किया। सम्मेलन में इन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया ,आशुभेद्र प्रताप सिंह पूर्व पार्षद गुमटी, रोहित मल्होत्रा रोहित ज्वैलर्स, अनिल केसवानी, अप्सरा गारमेन्ट्स, मनोज त्रंत्रवानी परिधान फैशन, अजय गुप्ता एटूजेड मॉल, पवन चन्द्र आगरा स्वीट्स, करन खेड़ा खेरा फ्रूट मार्ट, राजीव खण्डेलवाल खण्डेलवाल स्टेशनरी, लक्ष्मन दास हरी ट्रेडर्स, राजेन्द्र द्विवेदी कांग्रेस हाउस कॉमेटी, राहुल निगम वारसी आचार्य नगर से, मंजू अवस्थी मानव अधिकार, डॉ सुषमा सिंह काउंसिलर एवं साहित्यकार। सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा व्यापारियों को अब चुनावी मैदान में आना होगा। सभी राजनैतिक दलो ने व्यापारियों से नोट और वोट ले कर ठेंगा दिखाने का काम किया। जब विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा विधायक व्यापारियों के होंगे तभी व्यापारियों के हितो में कानून बनेंगे। इसकी शुरुआत हो चुकी है। हमारा संगठन उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में प्रत्याशी उतार कर व्यापारियों को मजबूत करेगा। संगठन के पास 65 विधान सभाओं से आवेदन आ चुके है। जल्द ही सभी विधानसभाओं में आवेदन आ जाएँगे। व्यापारियों को जब तक राजनैतिक हिस्सेदारी नहीं मिलेगी, तब तक व्यापारियों का शोषण होता रहेगा। रोज-रोज व्यापारियों पर जीएसटी, आयकर, आरटीओ, लेबर आदि विभागों से नए नए कानूनो की लिस्ट बनकर आ रही है, और उत्पीड़न बढ़ रहा है। सम्मेलन में प्रमुख रूप से कीर्ति अग्निहोत्री- पार्षद, जेपी यादव, आकाश जायसवाल, अमित जायसवाल, राहुल पाल, शैलेश अवस्थी, सत्यम त्रिक्खा, मनोज रावत, शरीफ अहमद, हाफिज़ मंसूरी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh