Advertisement

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर द्वारा इस्कॉन कानपुर में “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर (स्थापित 1943) द्वारा रविवार, 14 सितम्बर 2025 को श्री श्री राधा माधव मंदिर, ISKCON कानपुर (मैनावती मार्ग, बिठूर रोड) में “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से आध्यात्मिकता और नेतृत्व के समन्वय को केंद्र में रखा जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ आरती एवं छप्पन भोग से हुआ।
इसके पश्चात “श्रीमद्भगवद्गीता से नेतृत्व के पाठ” विषय पर इस्कॉन कानपुर मंदिर अध्यक्ष श्रीमान प्रेम हरिनाम प्रभु जी के द्वारा प्रेरणादायी व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
प्रभु जी ने इस व्याख्यान के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता से एक कुशल नेतृत्व करता के गुणों पर प्रकाश डालते हुए विनम्रता एवं सहनशीलता को नेतृत्व करता के महत्वपूर्ण गुण बताया जिसके द्वारा वह सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ एक बृहद परिवर्तन ला सकते हैं।
रविवार 14 सितंबर इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद के अमेरिका आगमन की 60वीं वर्षगांठ भी है।
यह दिन निश्चित ही उनके समान महान आचार्य के अद्वितीय एवं अभूतपूर्व योगदानों को स्मरण करने का दिवस रहा।
पथ प्रदर्शक कार्यक्रम के दौरान श्रील प्रभुपाद के महत्वपूर्ण योगदान एवं भारतवर्ष की आध्यात्मिक प्रचार प्रसार हेतु उनके द्वारा की गई महान शुरुआत पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर इस्कॉन के भक्त नवरूप निताई दास, सर्वपति दास, व्रजकन्हाई दास, हरिकृपा दास, अभिनव कृष्ण दास, अमेयकृष्ण दास तथा भजगोविन्द दास को “पथ प्रदर्शक” उपाधि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब कानपुर के चेयर डी.सी. शुक्ला, रोटरी क्लब ऑफ कानपुर के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल जैन, सचिव संजय अग्रवाल सहित अन्य रोटेरियन उपस्थित रहे।

यह आयोजन वास्तविक गुरु और शिक्षक को “पथ प्रदर्शक” के रूप में सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

अंत में सभी भक्तों एवं अतिथियों के लिए महाप्रसाद (भोजन) की व्यवस्था की गई।

यह आयोजन रोटरी क्लब ऑफ कानपुर एवं ISKCON के संयुक्त प्रयास से किया गया जिसका उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता एवं सकारात्मक नेतृत्व को प्रोत्साहित करना है।

अजीत कुमार की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh