Advertisement

किडनी के सौदागर डॉक्टरों का किया पुतला दहन

कानपुर नगर। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति संगठन के तत्वावधान में गोल चौराहे पर कानपुर शहर में किडनी के सौदागर डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर किडनी कांड के आरोपी डॉक्टरों का पुतला दहन किया गया और जमानत न देने की मांग की गई। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सिंह बागी के नेतृत्व में आजाद प्रतिमा स्थल के पास पुतला दहन हुआ और इस घृणित कार्य की जमकर निंदा की। शाकिर अली उस्मानी ने संयुक्त रूप से दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी पर कानपुर पुलिस प्रशासन के कार्यों की प्रशंसा की और इसे एक बड़ा सराहनीय कार्य बताया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद रियाज ने किया। पुतला दहन करने वालों में डी.आर. साजैन, अनिल शुक्ला महेश चंद्र रमेश चंद्र विश्वकर्मा अंशु दीक्षित राजीव अग्निहोत्री रमेश चंद्र पांडे,वी. डी. जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट……..

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh