Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा पर कानपुर के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

कानपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर कानपुर के गंगा घाटों पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। अटल घाट, सरसैया घाट, नानाराव घाट, मैस्कर घाट, आनंद घाट और शुक्लागंज के गंगा तटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व होने के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तटों पर पहुंचे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, दीपदान और दान-पुण्य कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। घाटों पर सुबह से ही भजन, मंत्रोच्चार और धार्मिक गतिविधियों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से गंगा घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए। वहीं, गंगा घाटों पर श्रद्धालु एक-दूसरे को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते भी नजर आए। लोगों ने गंगा में पूजन सामग्री, प्लास्टिक और अन्य कचरा न डालने की अपील करते हुए स्वच्छ गंगा का संदेश दिया।
धार्मिक आस्था के साथ स्वच्छता और जनभागीदारी का यह संगम कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा संरक्षण का संदेश भी देता नजर आया।

के के साहू की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh