Advertisement

गुरु तेग बहादुर सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ लाटूश रोड गुरुद्वारे से निकली भव्य शोभायात्रा

 

कानपुर। सिखों के नौवें गुरु एवं हिंद की चादर के नाम से विख्यात श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी का प्रकाश पर्व शहर में बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सिख समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु महाराज के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की।
शोभायात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल दिखाई दिया। गुरुद्वारे में अरदास एवं गुरु महाराज के स्मरण के साथ धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई। इसके बाद लाटूश रोड स्थित गुरुद्वारे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सिख समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालु गुरु महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए आगे बढ़े।
गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लॉर्ड ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा लाटूश रोड गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर लाटूश रोड, सीसामऊ, जारी चौकी, गुमटी नंबर-5 होते हुए मोतीझील लॉन पहुँची उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य गुरु तेग बहादुर सिंह जी के महान जीवन, उनके त्याग, तपस्या और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना है। शोभायात्रा के स्वागत एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की गईं।
उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर सिंह जी का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने धर्म, सत्य, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका संदेश केवल किसी एक समाज के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए है। गुरु महाराज ने हमेशा प्रेम, सद्भाव, सेवा, त्याग और भाईचारे का मार्ग दिखाया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह गुरु महाराज के जयकारों और धार्मिक उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सिख समाज के लोगों ने एकजुट होकर प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में अपना सहयोग दिया
इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों, सिख समाज के गणमान्य नागरिकों, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और भाईचारे की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी।

के के साहू की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh