Advertisement

वार्ड 29 ओमपुरवा में पार्षद कार्यालयों का भव्य उद्घाटन समारोह

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज वार्ड 29 ओमपुरवा के पार्षद जितेन्द्र चौरसिया के कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया, उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यालय के खुल जाने से अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है, सुबह दो घंटे लगातार बैठकर आम जनमानस की समस्या को सुनकर उसका निस्तारण करना है। महापौर प्रमिला पांडे के पुत्र अमित पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा पार्षद जितेन्द्र चौरसिया का कार्य सराहनीय है। वह लगातार समाज के हित के लिए कार्य कर रहे हैं, जितेन्द्र चौरसिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र की समस्या का निदान करना हैं, यह कार्यालय खुलने से पूरे वार्ड की जनता हमसे आसानी से मिलेगी, हम उनकी समस्या का निदान करेंगे। आज कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर विनोद गुप्ता,शिव राम सिंह, सनी जायसवाल, कैलाश पांडे, अशोक मेंमबर, राकेश तिवारी, शरद मिश्रा, दिलीप राजपूत, अमरीश जायसवाल, धमेंद्र चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे ‌।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh