Advertisement

पारस हेल्थकेयर ने रचा कीर्तिमान, 150 सफल रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी पूरी

रोबोटिक तकनीक से अब कानपुर में ही मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज

मरीजों को नहीं जाना होगा दिल्ली-मुंबई

 

कानपुर। पारस हेल्थकेयर ने रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने अब तक 150 सफल रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी पूरी कर ली हैं। इनमें टोटल नी रिप्लेसमेंट के साथ-साथ पार्शियल नी रिप्लेसमेंट की सर्जरी भी शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ पारस हेल्थकेयर ने इस क्षेत्र में सटीकता, बेहतर परिणाम और आधुनिक तकनीक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
पारस हेल्थकेयर के डायरेक्टर एवं हेड ऑफ ऑर्थोपेडिक्स डॉ. आदित्य नरूला ने बताया कि रोबोटिक तकनीक घुटना प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आई है। यह तकनीक सर्जन को अधिक सटीक बोन कटिंग, सटीक इम्प्लांट पोजिशनिंग, बेहतर लिगामेंट बैलेंस और घुटने की स्थिरता प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि हर मरीज के घुटने की बनावट अलग होती है, इसलिए रोबोटिक तकनीक से मरीज के अनुसार पर्सनलाइज्ड सर्जिकल प्लानिंग की जाती है। हमारा उद्देश्य केवल घुटना बदलना नहीं, बल्कि मरीज को दर्द से राहत, बेहतर जीवनशैली और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। रोबोटिक तकनीक सर्जन का विकल्प नहीं है, बल्कि यह सर्जन की विशेषज्ञता को और अधिक प्रभावी बनाने वाला माध्यम है।

पार्शियल नी रिप्लेसमेंट भी उपलब्ध
जिन मरीजों में घुटने का केवल एक हिस्सा खराब होता है, उनमें पूरा घुटना बदलने के बजाय सिर्फ खराब हिस्से को बदला जा सकता है। इसे पार्शियल नी रिप्लेसमेंट कहा जाता है। इससे घुटने के स्वस्थ हिस्सों, हड्डियों और लिगामेंट्स को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। यह विकल्प मरीज की बीमारी और चिकित्सकीय जांच के आधार पर चुना जाता है।

मरीजों को मिलेंगे ये लाभ
रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट के प्रमुख लाभों में अधिक सटीकता, स्वस्थ हड्डियों और टिश्यू की सुरक्षा, घुटने की बेहतर कार्यक्षमता और मूवमेंट, उचित मरीजों में जल्दी रिहैबिलिटेशन और सामान्य जीवन में शीघ्र वापसी शामिल हैं।

भविष्य रोबोटिक्स और एआई का
संस्थान का कहना है कि ऑर्थोपेडिक्स का भविष्य रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्सनलाइज्ड प्लानिंग और आधुनिक इम्प्लांट तकनीक पर आधारित होगा। यह स्पष्ट किया गया कि रोबोट स्वयं सर्जरी नहीं करता, बल्कि सर्जन को अधिक सटीकता और नियंत्रण के साथ सर्जरी करने में मदद करता है। अंतिम निर्णय और सर्जरी का संचालन अनुभवी सर्जन द्वारा ही किया जाता है।
पारस हेल्थकेयर के वाइस प्रेसिडेंट एवं फैसिलिटी डायरेक्टर रजत बजाज ने कहा कि हमारा लक्ष्य कानपुर और आसपास के मरीजों को आधुनिक इलाज के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता न पड़े। विश्वस्तरीय सुविधा अपने ही शहर में उपलब्ध हो, यही हमारी प्रतिबद्धता है। 150 सफल सर्जरी का यह पड़ाव आधुनिक तकनीक और बेहतर मरीज देखभाल के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh