Advertisement

संविधान दिवस समारोह

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर के तत्वावधान में आज कचेहरी परिषद में संविधान दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें अपर जिला जज रशिम सिंह, अनमोल पाल, सुदेश कुमारी,रजत श्री वास्तव आदि लोग मौजूद रहे। रशिम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संविधान हमारा अधिकार है,इसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य बनता है।आज संविधान दिवस पर आम जनमानस को जागरूक करना हमारा कर्तव्य बनता है। संविधान का सम्मान करना चाहिए। हर जिले में हमको जागरूक करना है हमारे क्या नियम है, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रगान का आदर करना चाहिए। वन,झील,नदी की रक्षा करे। बच्चों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इसमें जी एन के इन्टर कॉलेज सिविल लाइंस, क्राइस्ट चर्च इन्टर कॉलेज, कैलाश नाथ कालेज के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें प्रमुख रूप से वीरेंद्र सिंह यादव, अजीत शुक्ला, संजय कुमार पाण्डेय,दीपक शर्मा, प्रदीप शुक्ला,रजत श्रीवास्तव, कमलेश मौर्या अखिलेश कुमार, प्रतीक त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh