Advertisement

छठ पूजा की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण —

 

जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज छठ पूजा के दृष्टिगत पनकी नहर, अरमापुर नहर तथा सीटीआई नहर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. राजेश कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी छठ पूजा स्थलों पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, एवं नोडल अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि छठ पूजा के अवसर पर जनपद के समस्त प्रमुख पूजा स्थलों पर इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर स्थापित किया जाए, जिसमें पुलिस, केस्को, नगर निगम, सिंचाई, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा स्थलों पर मेडिकल कैंप लगाए जाएं तथा अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही आसपास के अस्पतालों को एक्टिव मोड पर रखा जाए।

उन्होंने अपर नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी छठ पूजा स्थलों पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए तथा विद्युत बैकअप की भी व्यवस्था सुनिश्चित रहे।

जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि सभी प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाए। तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जाए जिससे समन्वय में कोई असुविधा न हो।
सभी छठ पूजास्थलों पर इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर स्थापित किया जाए जिसमें नगर निगम, केस्को, जल निगम, सिंचाई विभाग के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित छठ पूजा के लिए भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पूजा स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और छठ पूजा के दौरान पर्याप्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।

साथ ही जिलाधिकारी ने केस्को अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्थलों पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए तथा लटकते हुए बिजली के तारों को ऊँचा कराया जाए, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh