श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा (किदवई पार्क) के तत्वावधान में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता के दौरान समिति के चेयरमैन उग्रसेन सिंह ने बताया कि आज से 20 अक्टूबर तक दुर्गा पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। पूजा की विशेषता ऐसी भी है कि जो भोग दुर्गा जी के लिए बनता हैं। वह प्रसाद सिर्फ गुरु दीक्षा लिए महिला ही तैयार करती हैं। ये कल्चर बंगाल का हैं। जिसके बाद भोग लगता है। प्रदीप केड़िया ने बताया बताया कि पूजा के लिए पुरोहित कलकत्ता से आते हैं। इस दौरान धुनुची आरती, नवपत्रिका एवं सप्तमी पुष्पांजलि, भोग आरती, सिंदूर खेला सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पूजा के दौरान हर दिन भंडारे की भी व्यवस्था की जाती है। कार्यक्रम में तीन दिवसीय छोटे-छोटे बच्चों की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। वार्ता के दौरान कमेटी के पदाधिकारी नरेश पाठक, शुभांकर मुखर्जी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, नंदनी बख्शी, विनोद गुप्ता, देवदत्त बख्शी आदि रहे।
श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा (किदवई पार्क) के तत्वावधान में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई


















