Advertisement

रावण ने छल से किया माता सीता का हरण

 

कानपुर । रामलीला मैदान परेड में चल रहे 150 वें विजयदशमी महोत्सव में आज सीता हरण , जटायू मोक्षा सहित लीलाओं का मंचन किया गया । लीला में दिखाया गया कि रावण ने छल से माता सीता का हरण किया । रावण जब माता सीता को हरण कर लंका की ओर ले जा रहा था तो रास्ते में जटायु ने इसका विरोध किया । जटायु के प्रहार से रावण कुछ समय मूर्छित हो गए , लेकिन उसके बाद बलशाली रावण ने जटायु का वध कर दिया । रामलीला सोसाइटी द्वारा शोभा यात्रा भी निकाली गई । भव्य दिव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया । यात्रा जिन रास्तों से गुजरी वहां का माहौल भक्ति स्वरूप में बदल गया । भगवान के भजनों पर चल रहे बैंड बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने झांकियां को देखा । विभिन्न रास्तों से गुजर कर शोभायात्रा परेड रामलीला मैदान पहुंची जहां सोसाइटी के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता , प्रधानमंत्री कमल किशोर , अग्रवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग , मंत्री अमरनाथ मेहरोत्रा , पवन अग्रवाल और आलोक अग्रवाल सहित सभी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की आरती की इसके बाद लीला का मंचन शुरू हुआ । शोभायात्रा में संयोजक अशोक कुमार अग्रवाल,लोकेश अग्रवाल,संदीप निगम,अजय अग्रवाल,श्याम सिंह राजौरिया,अर्पित सिंह,शिवम जौहरी,अभिषेक श्रीवास्तव,मयंक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh