Advertisement

अवतरण दिवस पर अस्पताल में फल व भोजन वितरण किया

बिरहाना रोड स्थित केपीएम हासिपटल में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद गुप्ता ने अपना अवतरण दिवस समारोह गरीब, असहाय व जरूरतमंद को फल, खाद्य सामग्री व बिस्कुट वितरण करके मनाया। इस बाबत कानपुर बुन्देलखण्ड व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक विनोद गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि अपने लिए तो दुनिया में हर व्यक्ति जीवन जीता है जो कि जीवन दूसरों के लिए जिया जाये उसका अपना ही आनंद होता है आज मरीजों के साथ जन्म दिन मनाकर बहुत ज्यादा खुशी व आनन्द मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधीर कुमार शर्मा,राजू चौधरी, विराट गुप्ता, विशाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल,विजय शुक्ला, आशीष मेहरोत्रा, दीपक खन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh