Advertisement

अगर श्रमिक कॉलोनियों के श्रमिकों से नोटिस वापिस नहीं लिया तो आंदोलन होगा: करिश्मा ठाकुर

कानपुर श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कॉलोनीयों के श्रमिकों को बेदखली का नोटिस जारी किया गया है। इसी नोटिस के विरोध में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने स्थानीय लोगों के संग कानपुर श्रम विभाग कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजे किया और कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। तत्पश्चात अपर आयुक्त श्रम विभाग डी के सिंह कों ज्ञापन सौंपा। करिश्मा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा अवंटित कानपुर में श्रमिक कॉलोनीयों के स्वामित्त बरसों से लंबित है, हॉल में ही ज्ञात हुआ है कि श्रम विभाग ने श्रमिक कॉलोनी में रहने वाले मज़दूरों को नोटिस जारी किया है कि वे अभिलम्ब कॉलोनीया खाली करें और उनपर 20 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है जो कि न्यायुचित नहीं है। अगर ये नोटिस और जुर्माना वापिस नहीं लिया तो भूख हड़ताल और कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में बंटू बाजपेयी, मन्कु ठाकुर, मोनू शुक्ला, राजेंद्र चक, आशा जायसवाल, शिव कुमार सोनू, मनोज निगम, भूपेंद्र भदौरिया, आर पी गिरी, सुनील सिँह, आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh