Advertisement

क्रिश्चियन नव वर्ष पर प्रार्थना सभा का आयोजन

कानपुर नगर। द गुड शेफर्ड चर्च इन इंडिया में नव वर्ष की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मसीह समाज के लोगों ने एकत्रित होकर प्रभु यीशु मसीह की आराधना और उसकी स्तुति करी। नव वर्ष में लोगों ने अपने जीवन में कुछ नया कार्य करने की प्रतिज्ञा ली और कुछ ऐसे कार्य जो प्रभु यीशु मसीह की नजर में सही नहीं उसे छोड़ने की प्रतिज्ञा ली। प्रार्थना सभा में बिशप पंकज राज मालिक ने सभी लोगों को प्रभु यीशु मसीह के वचन से बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने  वादा किया है कि मैं तुम्हारे साथ जगत के अंत तक हूं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गीत गाय गए यीशु नाम गीत गाकर प्रभु यीशु मसीह की स्तुति की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहन अनुपम मलिक पादरी सत्येंद्र श्रीवास्तव श्रीराज सागर मासी अभिमन्यु जेम्स राज भाई अमन व एल्विस मौजूद थे। इसी तरह से गोविंद नगर स्थित न्यू इंडिया चर्च आफ गॉड में भी नव वर्ष के उपलक्ष में आराधना सभा का आयोजन किया गया,जिसमें पादरी जितेंद्र सिंह ने आए हुए लोगों को प्रभु यीशु के वचन बताएं एवं उनके बताए हुए सत मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मिसेज हेलिना सिंह, पास्टर हैरी के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh